अचानक जिंदा हो गया चट्टान! धड़कने लगा 'दिल', नीचे से दिखा अद्भुत नजारा

सोशल मीडिया पर एक चौकाने वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इसमें एक चट्टान के ऊपर कोई चीज दिल की तरह धड़कती नजर आई. वीडियो चीन का बताया जा रहा है. देखने से ऐसा लग रहा है जैसे चट्टान जिंदा हो गया और उसके अंदर मौजूद दिल धड़क रहा है. लेकिन जब वीडियो शेयर किया गया, उसके बाद कमेंट में कई लोगों ने इसकी असलियत बताई. जिसे चट्टान का दिल बताया गया, वो असल में मधुमक्खी का छत्ता था, जो हिल रहा था. चीन के जंगलों में ऐसे काले छत्ते काफी मिलते हैं.