घर के अंदर बाइक स्टार्ट करना पड़ा महंगा, 3 मासूमों समेत 4 लोगों की गई जान

Four People Died Due to Bike Smoke: आंध्र प्रदेश में मैकेनिक की सलाह पर बाइक को ठीक कराने के बाद उसे पूरी रात घर में स्टार्ट करके रखना एक परिवार के लिए बेहद दुखद साबित हुआ। घर में पूरी रात बाइक को स्टार्ट रखने की वजह से 4 लोगों की मौत हो गई है। यह घटना अन्नामय्या जिले के पुंगनूर की है। दरअसल, घर के मालिक मुरली ने रविवार को अपनी पुरानी बाइक ठीक कराई थी। बाइक ठीक कराने के बाद मुरली ने मैकेनिक की सलाह पर उसे अपने घर में पूरी रात स्टार्ट करके रखा। जहां पर बाइक खड़ी थी, उसी कमरे में मुरली के पिता और 3 बच्चे सो रहे थे। रात में बाइक का धुआं कमरे में भर गया और घुटने की वजह से दादा और उसके तीनों पोते-पोतियों की मौत हो गई।