ओडिशा के मयूरभंज में आए तेज तूफान ने भारी तबाही मचाई है. तेज हवाओं और बवंडर जैसे हालातों ने कई इलाकों में अफरा-तफरी मचा दी. इस प्राकृतिक आपदा में दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं. करीब 70 घर पूरी तरह से तबाह हो गए हैं. अचानक मौसम में आए बदलाव ने स्थानीय लोगों की दैनिक जिंदगी पर गंभीर प्रभाव डाला है. इस तूफान की वजह से गांव और कस्बों में रोजमर्रा के काम काज भी प्रभावित हुई हैं.