बूम बैरियर खड़े हुए, बजने लगा सेंसर... जानें- संसद में अचानक क्यों अलर्ट हुई CISF

संसद भवन परिसर में सोमवार को उस समय स्थिति चिंताजनक बन गई, जब एक एंट्री गेट पर लगा बूम बैरियर अचानक गिर गया, सिक्योरिटी सेंसर सक्रिय हो गए और अलार्म बजने लगा. इसके बाद सीआईएसएफ की क्विक रिएक्शन टीम तुरंत अलर्ट हो गई और मौके पर पहुंचकर जांच की.