LPG संकट: कैंटीन मेनू बदलने पर मजबूर IT कंपनियां, कर्मचारियों को टिफिन लाने की सलाह
ईरान युद्ध का असर अब भारत के कॉर्पोरेट दफ्तरों तक पड़ने लगा है. कमर्शियल LPG सिलेंडर की सप्लाई को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच देश की कई बड़ी IT कंपनियों को अपने कैंटीन और कैफेटेरिया के मेनू में कटौती करनी पड़ी है.