जंग के बीच पाकिस्तान ने ऐसा क्या किया कि मुरीद हुआ ईरान, कहा- दिल से शुक्रिया!

अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमलों के बीच पाकिस्तान ने लगातार इस्लामिक देश का समर्थन किया है. पड़ोसी ईरान ने इसके लिए पाकिस्तान का आभार जताया है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने एक ट्वीट कर पाकिस्तान की सरकार और जनता के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया है.