केरलम: BJP ने 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी, राजीव चंद्रशेखर नेमोम से लड़ेंगे चुनाव

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी केरल विधानसभा चुनाव के लिए अपने 47 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. नई दिल्ली में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद जारी इस लिस्ट में पूर्व केंद्रीय मंत्रियों और अनुभवी नेताओं को प्राथमिकता दी गई है, जिससे राज्य में मुकाबला दिलचस्प हो गया है.