बढ़ते तापमान और गर्मी के असर से लीची के पेड़ों पर मंजर कम हो रहे हैं, जिससे फल उत्पादन घट सकता है. ऐसे में किसानों को सही समय पर सिंचाई करने, कीट तथा बीमारी से बचाव के लिए उचित दवाओं का छिड़काव करने की सलाह है. मिनी स्प्रिंकलर सिस्टम लगाकर भी फसल की सुरक्षा कर सकते हैं.