46 हजार मीट्रिक टन LPG के साथ होर्मुज से भारत आ रहा 'शिवालिक'

ईरान पर हमले और होर्मुज में बरकरार संकट के बीच एक और भारतीय जहाज शिवालिक आज भारत पहुंच रहा है. शिवालिक जहाज कुछ घंटों में मुंद्रा बंदरगाह पहुंचेगा. शिवालिक 45 हजार मैट्रिक टन से ज्यादा एलपीजी लेकर भारत पहुंच रहा है. ताजा जानकारी के मुताबिक शिवालिक जहाज 4:30 बजे के आसपास मुंद्रा पोर्ट पहुंचेगा. आज तीसरी बार जहाज के पहुंचने का वक्त बदला है.