झारखंड के 155 IAS अफसरों की संपत्ति का खुलासा, दिल्ली, बिहार- यूपी तक फैली जमीन

झारखंड कैडर के 155 आईएएस अधिकारियों ने केंद्र सरकार के पोर्टल पर अपनी वार्षिक चल और अचल संपत्ति का विवरण जमा किया है. इस खुलासे में सामने आया है कि कई अधिकारियों की संपत्ति झारखंड के अलावा दिल्ली, बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में भी फैली हुई है. वहीं दो अधिकारियों ने पोर्टल पर शून्य संपत्ति घोषित की है.