RCB फैन्स के लिए खुशखबरी! चिन्नास्वामी में IPL मैचों को मंजूरी.कर्नाटक सरकार ने सुरक्षा और तैयारियों की समीक्षा के बाद बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मैच आयोजित करने की अनुमति दे दी है. ये फैसला 16 मार्च को विधान सौध में हुई बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने की. बैठक में स्टेडियम की सुरक्षा, संचालन और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी रिपोर्ट पेश की गई