मंगल पर मिला वो केमिकल जो बनाता है जिंदगी... नासा के क्यूरियोसिटी रोवर की खोज

नासा का रोवर क्यूरियोसिटी ने मंगल के गेडिज वैली चैनल में एक चट्टान पर चढ़ा और उसे कुचल दिया. अंदर से पीले क्रिस्टल निकले, जो शुद्ध सल्फर के थे. मंगल पर सल्फेट तो मिले थे, लेकिन शुद्ध सल्फर यह पहली बार है. आसपास कई ऐसी चट्टानें हैं. वैज्ञानिक इसे 'रेगिस्तान में ओएसिस' जैसा बताते हैं. अब इसका रहस्य समझने में जुटे हैं.