राज्यसभा चुनाव: BJP ने कांग्रेस विधायकों को 5-5 करोड़ रुपए रिश्वत देने की कोशिश की, 2 लोग गिरफ्तार

तमिलनाडु में 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसके साथ ही क्रॉस वोटिंग की आशंकाओं के चलते आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी बीच पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों पर कांग्रेस विधायकों को क्रॉस वोटिंग के लिए 5 करोड़ रुपए की रिश्वत देने की कोशिश करने का आरोप है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, बेंगलुरु दक्षिण के पुलिस अधीक्षक आर. श्रीनिवास गौड़ा ने कहा कि क्रॉस वोटिंग के लिए कांग्रेस विधायकों को रिश्वत देने की कोशिश करने के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोग बीजेपी से हैं।