रोहित-कोहली संग रिश्तों पर बोले गौतम गंभीर. भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने पहली बार माना है कि वे विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ अपने रिश्तों को बेहतर ढंग से संभाल नहीं पाए 16 मार्च को कोलकाता में आयोजित रेवस्पोर्ट्ज कॉन्क्लेव में बोलते हुए गंभीर ने कहा कि पिछले डेढ़ साल में उनसे कुछ गलतियां हुई होंगी, लेकिन उनकी नीयत हमेशा सही रही है. गंभीर ने कहा, “मैं इंसान हूं और मुझे भी गलतियां करने की अनुमति होनी चाहिए