प्रेमी के साथ झील में कर रही थी मस्ती, तभी बॉडी पर कूदा मगरमच्छ, घबराहट में हुई बड़ी भूल

सोशल मीडिया पर एक बेहद खौफनाक वीडियो शेयर किया गया. इसमें एक लड़की को अपने पार्टनर के साथ झील में मस्ती करते देखा गया. लड़की आराम से एक झूले पर लेटी थी और उसका पार्टनर वीडियो बना रहा था. तभी पानी से एक मगरमच्छ लड़की के ऊपर झपट पड़ा. घबराहट में लड़की झूले से कूद गई और गहरे पानी की तरफ तैरने लगी. उसके पीछे मगमच्छ को जाते हुए देखा गया. हालांकि, वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बताया लेकिन कुछ का कहना है कि हड़बड़ी में लड़की ने भारी मिस्टेक कर दी. उसे पानी के अंदर नहीं जाना चाहिए था.