नोरा फतेही के नए गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सिंगर अरमान मलिक ने भी इस पर रिएक्ट किया है. उन्होंने कहा कि कमर्शियल सॉन्गराइटिंग ने एक नया निचला स्तर छू लिया है. यूजर्स भी इस गाने की आलोचना कर रहे हैं. उनका कहना है कि पॉर्न इससे साफ है.