कैसे हो गया यमुना नदी का ये हाल?

दिल्ली की यमुना नदी के पानी पर पहले जो सफेद झाग दिखाई देता था, उसका रंग अब गुलाबी हो गया है. इस बदलाव का मुख्य कारण कपड़े की रंगाई में इस्तेमाल होने वाले केमिकल्स और रंग हैं. कई इंडस्ट्रीज में उपयोग किए गए ये रसायन यमुना के पानी में मिलकर झाग के रंग को बदल रहे हैं. इससे पर्यावरण और पानी की गुणवत्ता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.