Opium interstate network busted: अफीम की खेती के अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा, बिहार और झारखंड से 2 सरगना गिरफ्तार

कुसमी। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में मादक पदार्थ अफीम की खेती के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए बलरामपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के 2 सरगना को बिहार और झारखंड से गिरफ्तार (Opium interstate network busted) किया है। पुलिस की एंड टू एंड विवेचना और टेक्निकल साक्ष्यों के आधार पर की गई कार्रवाई में इन आरोपियों को उनके ठिकानों से दबोचकर छत्तीसगढ़ लाया गया है। इस मामले में पहले ही 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा चुका है।