'दोपहर 1 बजे फटेगी साइनाइड गैस', ईमेल मिलते ही मची भगदड़

भोपाल के एमपी नगर स्थित एक सरकारी दफ्तर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक ईमेल के ज़रिए बिल्डिंग को साइनाइड गैस सिलेंडरों से उड़ाने की धमकी दी गई. इस सनसनीखेज मैसेज के बाद आनन-फानन में पूरे दफ़्तर को खाली कराया गया, हालांकि जांच के बाद यह महज एक झूठी धमकी निकली.