'शिवालिक' की गुजरात में एंट्री! LPG संकट से मिलेगी निजात, घरेलू कनेक्शन को प्राथमिकता
ईरान–इजरायल के बीच जारी तनावपूर्ण हालातों के बीच भारतीय ध्वज वाला एलपीजी टैंकर शिवालिक सुरक्षित रूप से गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पहुंच गया है. इसके आगमन से देश में चल रहे एलपीजी संकट से जल्द राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.