उत्तर प्रदेश एटीएस ने सहारनपुर के बीडीएस सेकेंड ईयर के छात्र हारिश अली को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया है. आरोप है कि वह ISIS मॉड्यूल से जुड़कर सोशल मीडिया और एन्क्रिप्टेड एप्स के जरिए लोगों को जोड़ रहा था. वह शरिया कानून और खिलाफत व्यवस्था स्थापित करने के लिए आतंकी विचारधारा का प्रचार कर रहा था.