तीन आदिवासी छात्राओं के गर्भवती होने से मचा हड़कंप, कलेक्टर ने 7 दिन में मांगी रिपोर्ट

बीजापुर जिले के गंगालूर गांव स्थित पोर्टा केबिन हाई स्कूल हॉस्टल की तीन नाबालिग छात्राओं के गर्भवती होने की खबर सामने आने के बाद प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं. कलेक्टर ने चार सदस्यीय समिति बनाई है जो सात दिन के भीतर रिपोर्ट देगी. मामले को लेकर विधानसभा में भी विपक्ष ने सरकार को घेरा.