भयंदर पश्चिम स्थित पंडित भीमसेन जोशी अस्पताल के ICU में प्रशासनिक लापरवाही का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां ICU में इलाज करा रही 89 वर्षीय महिला के हाथ को चूहे द्वारा कुतरकर लहूलुहान कर देने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।