राजपाल केस पर प्रियदर्शन का बयान, मासूमियत बनी मुसीबत

राजपाल की मासूमियत ने उन्हें फंसाया. बोले डायरेक्टर. कॉमेडियन और अभिनेता राजपाल यादव हाल ही में 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले को लेकर चर्चा में रहे है. इस केस में उन्हें अदालत के आदेश पर तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा था. हालांकि बाद में उन्हें दिल्ली की अदालत से जमानत मिल गई है. राजपाल यादव के मामले पर निर्देशक प्रियदर्शन ने राजपाल के केस पर ऐसी बातें कही थीं, जिससे एक्टर भी खफा हुए थे