साल 2005 में जब एक्ट्रेस स्नेहा उलाल ने बॉलीवुड में कदम रखा, तो मानो धमाका ही हो गया था. स्नेहा ने अपने लुक्स के लिए जबरदस्त सुर्खियां बटोरीं. सलमान खान के साथ अपनी डेब्यू फिल्म 'लकी' से स्नेहा ने सबको चौंकाया ही. साथ ही ऐश्वर्या राय से हूबहू मिलते उनके चेहरे ने भी सभी को हैरान कर दिया था.