हार के बाद तेजस्वी ने विधायकों पर लगाया आरोप

बिहार राज्यसभा चुनाव में हार पर छलका तेजस्वी का दर्द. बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों पर एनडीए की जीत लगभग तय मानी जा रही है. इस बीच विधानसभा से बाहर निकलते ही आरजेडी नेता और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि इस चुनाव में धनतंत्र और मशीन तंत्र का इस्तेमाल किया गया है.मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी पार्टी हर हाल में बीजेपी की विचारधारा के खिलाफ लड़ती रहेगी