India On USCIRF Report: अमेरिका की संस्था “यूएस कमीशन ऑन इंटरनेशनल रिलिजियस फ्रीडम (USCIRF)” की हालिया रिपोर्ट को लेकर भारत सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। केंद्र सरकार ने इस रिपोर्ट को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे एकतरफा और पूर्वाग्रह से भरा बताया है। दरअसल USCIRF ने अपनी 2026 की वार्षिक रिपोर्ट में भारत को “कंट्री ऑफ पार्टिकुलर कंसर्न” यानी विशेष चिंता वाले देशों की सूची में शामिल करने की सिफारिश की है। इतना ही नहीं, रिपोर्ट में भारत की खुफिया एजेंसी रॉ (R&AW) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर प्रतिबंध लगाने की बात भी कही गई है।