CBSE Teacher Warning: बोर्ड परीक्षाओं की कॉपी जांच (मूल्यांकन) में लगे शिक्षकों (इवैल्यूएटर्स) को ‘अंतिम चेतावनी’ जारी की है। बोर्ड ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मूल्यांकन प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी जानकारी, अनुभव, राय या टिप्पणियों को सोशल मीडिया या किसी सार्वजनिक मंच पर साझा नहीं किया जाएगा। ऐसा करने पर उल्लंघनकर्ता के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें नौकरी पर खतरा भी शामिल हो सकता है।