एयर इंडिया की न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट आयरलैंड डायवर्ट, तकनीकी खराबी की आशंका
न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट को तकनीकी खराबी की आशंका के चलते आयरलैंड में डायवर्ट करना पड़ा. एयरलाइन के मुताबिक यह विमान फिलहाल आयरलैंड के शैनन शहर में खड़ा है. इसकी गहन तकनीकी जांच की जा रही है.