Rajya Sabha Election 2026: सोमवार को देश के कई राज्यों में राज्यसभा की सीटों के लिए चुनावी हलचल देखने को मिली। कुल मिलाकर 10 राज्यों में 37 सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया हुई। इनमें से सात राज्यों में स्थिति इतनी स्पष्ट थी कि 26 उम्मीदवार बिना मुकाबले ही निर्वाचित घोषित कर दिए गए। असम, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना में उम्मीदवारों को चुनौती नहीं मिली और वे सीधे राज्यसभा पहुंच गए। लेकिन असली राजनीतिक मुकाबला बिहार, ओडिशा और हरियाणा में देखने को मिला। यहां 11 सीटों के लिए मतदान कराया गया। बिहार में पांच, ओडिशा में चार और हरियाणा में दो सीटों के लिए वोटिंग हुई। इन राज्यों में चुनाव के दौरान राजनीतिक रणनीति, क्रॉस वोटिंग और मतपत्र को लेकर विवाद जैसी कई घटनाएं सामने आई।