'युद्ध तभी खत्म होगा, जब...', ईरान का ट्रंप को दो टूक संदेश

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बातचीत में कहा कि ईरान ने युद्ध शुरू नहीं किया और देश अपनी सुरक्षा के लिए जवाबी कार्रवाई कर रहा है. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हमलों की निंदा करने की अपील की. साथ ही युद्ध को समाप्त करने के लिए शर्त भी रखी है.