'ज्यादातर इस्लामी देशों ने सिर्फ बयान दिए, समर्थन नहीं किया', मुस्लिम देशों से खफा हुआ ईरान, जंग के बीच लिखा खुल खत

ईरान की सुरक्षा परिषद के सेक्रेटरी अली लारीजानी ने मुस्लिम देशों को पत्र लिखकर अमेरिका‑इज़रायल हमले पर समर्थन न मिलने पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि ज्यादातर इस्लामी देशों ने केवल बयान दिए और ईरान के साथ खड़े नहीं हुए. लारीजानी ने मुस्लिम दुनिया से एकता और ईरान के समर्थन की अपील की.