भोजशाला विवाद: सुनवाई से पहले मौके का मुआयना करेगा हाई कोर्ट, मौजूद नहीं होंगे दोनों पक्षों के लोग
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का कहना है कि वह भोजशाला विवाद की अगली सुनवाई से पहले वह मौके का मुआयना करेंगे। इसके साथ ही यह भी कहा है कि इस दौरान दोनों पक्ष से कोई भी व्यक्ति वहां मौजूद नहीं रहेगा। बता दें कि 2 अप्रैल को मामले की सुनवाई होनी है।