शादी के 10 साल बाद मां बनेंगी दिव्यांका? जश्न में डूबा परिवार

रिपोर्ट्स हैं कि एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया के घर जल्द नन्हा मेहमान आने वाला है. हालांकि अभी तक कपल की ओर से प्रेग्नेंसी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन परिवार और करीबी दोस्तों में खुशी का माहौल है. कपल की शादी 10 साल पहले हुई थी.