एम्स (AIIMS) दिल्ली में हरीश राणा की इच्छामृत्यु की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के बाद डॉक्टरों की विशेष टीम लाइफ सपोर्ट सिस्टम को धीरे-धीरे हटाने की प्रक्रिया अपना रही है. विशेषज्ञों के अनुसार मरीज को किसी तरह की पीड़ा न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाता है. सूत्रों के मुताबिक पूरी मेडिकल प्रक्रिया को पूरा होने में करीब दो से तीन सप्ताह लग सकते हैं.