'चलाना मत भाई...', युवक ने LIVE कैमरे पर खुद को मारी गोली, वीडियो बनाता रहा दोस्त

दिल्ली के दल्लुपुरा इलाके से सामने आए एक चौंकाने वाले वीडियो ने हड़कंप मचा दिया है. वीडियो में एक युवक खुद को गोली मारता हुआ दिखाई देता है. पुलिस के मुताबिक युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. मामला न्यू अशोक नगर थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है.