क्या वाकई में खत्म हो गई है ईरान की अटैक पावर? जानें क्या कहते हैं आंकड़े

अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद ईरान की मिसाइल और ड्रोन हमलों की क्षमता में भारी कमी आई है. युद्ध के पहले दिनों में ईरान ने बड़ी संख्या में मिसाइलें और ड्रोन दागे थे, लेकिन अब उनकी संख्या काफी घट गई है. व्हाइट हाउस और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान की सैन्य क्षमताओं को काफी हद तक खत्म करने का दावा किया है.