दिल्ली-NCR में प्री-मॉनसून एक्टिव, इस हफ्ते फिर बरसेंगे बादल
मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस सप्ताह दिल्ली और आसपास के इलाकों में एक-दो बार फिर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ रेखा के असर से 19 और 20 मार्च को मौसम दोबारा सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं.