सिलेंडर चुराकर भाग रहे चोरों को आ गई नींद, खेत में सोते वक्त ग्रामीणों ने पकड़ा

एलपीजी गैस किल्लत के बीच बाराबंकी से एक अजीब मामला सामने आया है. यहां चोरों ने एक स्कूल के मिड-डे मील का गैस सिलेंडर चोरी कर लिया. लेकिन रात में वे आसपास खेतों में सो गए और सुबह लोगों ने उन्हें सिलेंडर के साथ पकड़ लिया.