संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा में 440वीं रैंक आने का झूठा दावा करने वाले बिहार के शेखपुरा के रंजीत कुमार यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उसने बिना परीक्षा पास किए खुद को सफल अभ्यर्थी बताकर कई जगह सम्मान भी हासिल कर लिया था. जब लोगों ने आधिकारिक परिणाम जांचा तो पता चला कि असली चयन किसी अन्य उम्मीदवार का है. मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की.