अलीगढ़ में बदमाशों ने अस्पताल में मरीज को मारी गोली

अलीगढ़ में हथियारबंद बदमाशों ने सोमवार को अस्पताल में भर्ती मरीज को गोली मार दी. जिससे पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया. मामला क्वार्सी थाना इलाके में स्थित मैरिस रोड पर रेणुका अस्पताल का है. वहीं हमलावरों को जब अस्पताल स्टाफ ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो वह हवाई फायरिंग करते हुए मौके से भाग निकले.