दिल्ली में लाइव कैमरे पर युवक ने खुद को मारी गोली

पूर्वी दिल्ली के दल्लुपुरा इलाके से सामने आए एक सनसनीखेज वीडियो ने इलाके में हलचल मचा दी है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक युवक खुद को गोली मारते हुए नजर आता है. घटना के बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान पवन के रूप में हुई है.