मथुरा में दरिंदगी: पति से झगड़कर निकली महिला से गैंगरेप

मथुरा के मांट इलाके में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पति से विवाद के बाद घर से निकली दिल्ली की महिला के साथ दो युवकों ने जंगल में सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों को दबोच लिया है।