बांदा में एक शादी दहेज विवाद की वजह से ऐन वक्त पर टूट गई. दूल्हे पक्ष ने सामान की जगह नकद रुपये की मांग रख दी, जिसे दुल्हन पक्ष ने मानने से इनकार कर दिया. बारात नहीं पहुंची और दुल्हन सजी-धजी इंतजार करती रह गई. पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है.