वैष्णो देवी-खाटू श्याम और अयोध्या के लिए चलेंगी DTC बसें, दिल्ली सरकार का प्लान
दिल्ली सरकार ने तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों कटरा, खाटू श्याम और अयोध्या के लिए नई अंतरराज्यीय बस सेवाएं शुरू करने की योजना बनाई है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने बताया कि ये सेवाएं श्रद्धालुओं को सस्ती, आरामदायक और सुरक्षित यात्रा प्रदान करेंगी.