संभल: तेज रफ्तार स्कूटी और बाइक में टक्कर, तीन युवकों की मौत, दो घायल

संभल के बहजोई इलाके में स्कूटी और मोटरसाइकिल की भीषण भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. मृतकों में मोहम्मद सैफ, गजेंद्र और सत्यवीर शामिल हैं. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायलों को इलाज हेतु हायर सेंटर रेफर कर दिया है.