17वें दिन और तेज हुई अमेरिका-इजरायल और इरान के बीच जंग

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 17वां दिन है. 28 फरवरी से शुरू हुआ यह संघर्ष हर गुजरते दिन के साथ और भी अधिक भयानक होता जा रहा है. हाल ही में ईरान ने अमेरिका और इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए अपनी एडवांस मिसाइलें उपयोग में लानी शुरू कर दी हैं. पहली बार ईरान ने अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइल सेजल का इस्तेमाल करते हुए इजरायल को टारगेट किया है.