दिल्ली: वायरल हुआ वीडियो, इंस्पेक्टर की छिनी कुर्सी

दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर का वीडियो वायरल हो गया है जिसमें उन्होंने खुलकर कहा है कि उन्हें अपराधियों को पकड़ने के बाद सीएम ऑफिस से फोन आता है जिससे उन्हें अपराधियों को छोड़ना पड़ता है. इस मामले में इलाके की डीसीपी नॉर्थ वेस्ट आकांक्षा यादव ने इंस्पेक्टर को पद से हटा दिया है. आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि जो इंस्पेक्टर ईमानदारी से बात कर रहा था उसे ही हटाया गया.