होमुर्ज के रास्ते भारत पहुंचा LPG से भरा जहाज

भारत में प्रत्येक दिन लगभग 50 से 55 लाख एलपीजी सिलेंडर खरीदे जाते हैं. इस बार देश में भय के माहौल और अलग-अलग कारणों से एलपीजी की आपूर्ति में दिक्कतें उत्पन्न हुईं. सरकार ने होल्डिंग रोकने के लिए भी विभिन्न कदम उठाए, लेकिन खासकर कमर्शियल उपयोगकर्ताओं के लिए एलपीजी की उपलब्धता कहीं न कहीं प्रभावित हुई. इस कारण आम जनता और व्यवसायों को एलपीजी प्राप्त करने में समस्याओं का सामना करना पड़ा.