आजम खान का 'सीक्रेट मैसेज' वायरल करना पड़ा भारी, सपा नेता पर FIR

रामपुर जेल में बंद आजम खान से मुलाकात के बाद उनके कथित संदेश को सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले सपा नेता युसूफ मलिक कानूनी शिकंजे में आ गए हैं. ईरान-इजरायल विवाद के बीच ईद न मनाने और काली पट्टी बांधने की अपील करने पर पुलिस ने उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.